बिलासपुर वासियों की सुविधा के लिए दयालबंद चौक स्थित श्री गणेश टावर में नए ‘केंद आधार सेवा केंद्र’ का भव्य शुभारंभ किया गया है। अब स्थानीय नागरिकों को आधार कार्ड से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस अत्याधुनिक केंद्र में आधार से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्य एक ही छत के नीचे संपन्न किए जा रहे हैं।


इस केंद्र की शुरुआत से अब नया आधार कार्ड बनवाना बेहद आसान हो गया है। इसके साथ ही नागरिक अपने मौजूदा आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और बायोमेट्रिक डेटा जैसी आवश्यक जानकारियों को आसानी से अपडेट करा सकते हैं। वर्तमान समय में अधिकांश शासकीय योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए आधार अनिवार्य हो चुका है, ऐसे में समय पर इसका अद्यतन (अपडेट) होना बेहद जरूरी है।
यह आधार सेवा केंद्र बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, जिससे उनके समय और श्रम दोनों की बचत होगी। केंद्र में त्वरित और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं। यदि आपको भी अपने आधार कार्ड में कोई सुधार करवाना हो या नया कार्ड बनवाना हो, तो दयालबंद चौक स्थित इस केंद्र पर जाकर इस सुगम सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं।




References:
Casino ohne einzahlung bonus code 2026 Spielbank Trier
References:
Taj mahal casino classifieds.ocala-news.com