शराब के लिए पैसे न देने पर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
बिलासपुर:थाना सकरी पुलिस ने राहगीर से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने और इनकार करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 23 जून 2026 को प्रार्थी विनोद कुमार सूर्यवंशी (निवासी ग्राम लाखासार) अपनी मोटरसाइकिल से बहतराई जा रहे थे। रास्ते में भगेला साहू के घर के पास मेनरोड पर ग्राम लाखासार के ही निवासी विमल यादव, रामेश्वर कोल और यशवंत ध्रुव ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब प्रार्थी ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध क्र. 600/2026, धारा 296, 351(3), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन तथा एएसपी श्री पंकज कुमार पटेल व सीएसपी श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा:
- विमल यादव उर्फ बडकू (उम्र 20 वर्ष, निवासी लाखासार आवासपारा)
- रामेश्वर कोल उर्फ गुडडू (उम्र 22 वर्ष, निवासी लाखासार आवासपारा)
पकड़े गए दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले का तीसरा आरोपी यशवंत ध्रुव फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Came in tired from a long day and the writing held my attention anyway, and a stop at thisdomainisabdu kept that going, content that can engage a fatigued reader is doing something right because most online reading happens in suboptimal conditions like that one and quality content adapts to it without complaint.
Now wishing I had found this site sooner, and a look at tasseltract extended that mild regret, the calculation of how many years of good content I missed by not finding the right sources earlier is one I try not to make too often but it does come up sometimes when I find sites this good.