तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धारदार चाकू के साथ आदतन बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुर:जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना तोरवा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में भय पैदा करने वाले एक आदतन अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तोरवा पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग और अड्डेबाजों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बोलबम चौक के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आम जनता को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह एवं टीम ने घेराबंदी कर आरोपी बलबीर ध्रुव (उम्र 25 वर्ष), निवासी तोरवा को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध लोहे का धारदार चाकू जप्त किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 346/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Liked the careful word choice throughout, every term seemed picked for a reason rather than thrown in casually, and a stop at thisdomainisabdu continued that precise style, this kind of attention to small details is what separates careful writing from the usual rushed content that dominates blog spaces today across pretty much every topic I follow.
Skipped the related links section thinking I had read enough and then came back to it later when curiosity got the better of me, and a stop at tasseltract confirmed I should have just read it first, every section of this site appears to deserve careful attention rather than skipping past lazily.