ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर के मुख्य मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब ऊपर-नीचे मार्ग स्थित लेक व्यू होटल के सामने एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक व्यस्त सड़क पर गिर गया। यह घटना दोपहर के समय हुई, जब सड़क पर सामान्य आवाजाही जारी थी।
पेड़ गिरने की वजह से मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। इस हादसे के दौरान सड़क से गुजर रही एक

मोटरसाइकिल पेड़ की चपेट में आ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि बाइक सवार समय रहते दूर हट गया, जिससे उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जिसे एक बड़ी राहत माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से पेड़ की डालियों को हटाने और मार्ग को दोबारा सुचारू रूप से चालू करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।
