कैमरामेन जियान खान
बिलासपुर, 28 जून 2026: युवा सूत सारथी समाज, बिलासपुर के युवाओं द्वारा आज इमलीभाठा स्थित अम्बेडकर आवास में एक सराहनीय पहल की गई। समाज के अध्ययनरत बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए ‘शिक्षा अभियान’ के अंतर्गत आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों को कॉपियां, किताबें, पेंसिल और अन्य जरूरी स्टेशनरी प्रदान की गई।

सामग्री वितरण के साथ ही उपस्थित युवाओं ने बच्चों को शिक्षा का असली महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अच्छे संस्कार अपनाने और जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर युवा सूत सारथी समाज के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए निरंतर सहयोग करते रहेंगे। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हर बच्चे तक शिक्षा का लाभ पहुँचाना है।
पढ़ेगा समाज, तभी तो बढ़ेगा समाज।” इस मूलमंत्र के साथ युवा सूत सारथी समाज बिलासपुर के विकास और बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
