सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के अपमान पर रुद्र सेना की कड़ी चेतावनी, उग्र आंदोलन की दी धमकी
[रायपुर]: रुद्र सेना ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और धर्म के प्रति की जा रही अभद्र टिप्पणियों और आपत्तिजनक सामग्री पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है।
रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया का उपयोग समाज के विकास के लिए होना चाहिए, न कि किसी भी धर्म या देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए। इस तरह की घटिया और भड़काऊ सामग्री जानबूझकर समाज में वैमनस्य (कड़वाहट) और आपसी भाईचारा बिगाड़ने के उद्देश्य से फैलाई जा रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

अध्यक्ष पांडे ने पुलिस प्रशासन और साइबर सेल से मांग की है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दोषियों को चिन्हित कर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। इसके साथ ही, संबंधित सोशल मीडिया पेजों और अकाउंट्स को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर हटाया जाए।
रुद्र सेना ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा इस मामले में तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। अपनी धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए रुद्र सेना पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।



I’m not surre whyy bbut this sit iss loadig vefy sslow foor me.
Is anyonhe ellse havijng tbis prooblem orr iss it a
problem onn mmy end? I’ll check back latrr andd ssee iff the
problem stiill exists. xnxx