बाइक रैली से यादव समाज ने दिया एकता का संदेश, शिक्षा-रोजगार में भागीदारी बढ़ाने पर जोर
पाटन के ग्राम सोरम में सामाजिक पाली उत्सव, महिला-युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित, प्रदेशभर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु हुए शामिल
बिलासपुर/दुर्ग l रिपोर्टर अश्वनी यादव l छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के पाटन परिक्षेत्र अंतर्गत रविवार को ग्राम सोरम में सामाजिक पाली उत्सव, महिला एवं युवा सम्मेलन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पाटन स्थित आत्मानंद स्कूल से निकाली गई बाइक रैली से हुई। रैली विभिन्न गांवों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह सामाजिक बंधुओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। रैली पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोरम पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव सहित प्रदेशभर के सामाजिक पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि, युवा और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया।


सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, रोजगार, राजनीति और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षा, स्वरोजगार और नेतृत्व के लिए आगे आने तथा महिलाओं को सामाजिक निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपनी नई पीढ़ी को बेहतर दिशा दे सकता है।

कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता, आपसी सहयोग और समाज के विकास को लेकर विचार साझा किए गए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुंदर यादव, प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज यादव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सैलाना यादव, राजनीति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ यादव आरजी यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रराम यादव प्रदेश संगठन मंत्री शिव यादव सहित धनीराम यादव (कवर्धा), रामलाल यादव (रायपुर), ठाकुर राम यादव (दुर्ग), देवेंद्र यादव (कांकेर), रमेश यादव (धमतरी), विष्णु यादव, चरण यादव, प्यारे यादव, प्रीतम यादव, बैसाखू यादव, ज्योति रानी, अश्वनी यादव (तखतपुर), महेश यादव, खेलूं यादव और मथुरा यादव सहित प्रदेशभर से सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को विशेष बनाया। सामाजिक पाली उत्सव एवं सम्मान समारोह के माध्यम से समाज में एकता, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया।






The atmosphere is electric and the games are truly engaging. I’ve had a few big wins here and the withdrawal process was a breeze. phfierycasino is the real deal!