संगठन की एकता और भविष्य की कार्ययोजना पर जोर: ‘मिशन न्यू इंडिया’ का परिचयात्मक एवं दिवाली मिलन समारोह भव्यता के साथ संपन्न
रायपुर (छत्तीसगढ़)। ‘मिशन न्यू इंडिया’ की छत्तीसगढ़ मुख्य शाखा द्वारा आयोजित परिचयात्मक एवं दिवाली मिलन समारोह अत्यंत भव्य, गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से संगठन के सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।



समारोह के मुख्य अतिथि मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. डोमार सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसिंह साहू ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू एवं सुरजीत सिंह चावला मंचासीन रहे। इसके साथ ही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नवभारत किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामवतार साहू और महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता गेन्द्रे भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुक पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत, सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने मिशन न्यू इंडिया के मूल उद्देश्य, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, आईटी सेल अध्यक्ष कमल दुसेजा तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शत्रुहन साहू, तिरिथ साहू और मोहन मोदवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता और मजबूती पर विशेष जोर दिया।
समारोह में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वाशु शंकर साहू अपनी समस्त प्रदेश, संभाग और जिला कार्यकारिणी के साथ शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ में युवा मोर्चा की आगामी कार्ययोजना और युवाओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से अपनी बात रखी।
समारोह में विभिन्न जिलों और मंडलों से पहुंचे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय सहभागिता रही!



- बिलासपुर से: युवा मोर्चा संभाग अध्यक्ष मनीष कौशिक, जिला अध्यक्ष सूरज वाधवानी, जिला महामंत्री व्यासनाराय, गणेश सागर, पवन वर्मा, मोहन मदवानी, चंद्रशेखर श्रीवास और दिलीप ठाकुर उपस्थित रहे।
- मस्तूरी मंडल से: मस्तूरी इकाई अध्यक्ष चंद्रप्रकाश निर्णेजक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
- जांजगीर-चांपा जिला (बलौदा) से: देव कुमार कश्यप, अखिलेश महंत, सुरेन्द्र लहरे और गोपाल दास मानिकपुरी शामिल हुए।
- बेमेतरा एवं मुंगेली से: बेमेतरा के नए साथियों में नंदकिशोर राजपूत और महासचिव तरुण शर्मा के साथ मुंगेली जिला अध्यक्ष राजेंश यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे।
- महिला मोर्चा से: संभाग अध्यक्ष गीता सोंचे, जिला अध्यक्ष रेशमा लहरें, जांजगीर जिलाध्यक्ष रजनी मानिकपुर, जिला सदस्य सरोज गुप्ता, सुनीता और शशि गुप्ता ने सहभागिता निभाई।
यह आयोजन केवल परिचय और दिवाली मिलन तक सीमित न रहकर आपसी एकता, सम्मान, संगठनात्मक सुदृढ़ता और नए संकल्पों का प्रतीक बना। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया और यह संकल्प लिया गया कि सभी मिलकर मिशन न्यू इंडिया को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा समाजहित में सकारात्मक योगदान देने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में हाल ही में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चावला के परिवार में उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्रवधू के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं को पूरे संगठन की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि पूरा संगठन इस दुख की घड़ी में चावला परिवार के साथ खड़ा है।





