लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पौधारोपण कर ग्रीन डे मनाया
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने 1 जुलाई को सत्र प्रारंभ करने के अवसर पर छायादार फलदार वृक्षों का पौधा रोपण किया जिसमें पीपल ,बरगद ,नीम, जामुन,बिही, के पौधे सरकंडा स्थित सोन
गंगा कॉलोनी में लगाए इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट से माइक्रो चेयरपर्सन बी महेश कुमार जी जिनका की सब्जेक्ट पर्यावरण है उन्हें

मुख्य अतिथि के रूप में बुलाकर उन्हें विशाल छायादार पौधे गिफ्ट किए गए ताकि वह उन्हें सुनिश्चित जगह लगवा कर उनका संरक्षण कर सके यह पहल जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत वसुंधरा परिवार की ओर से की गई अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष गायत्री कश्यप जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा सुधा परिहार शोभा चाहिल उषा मुदलियार, चांदनी सक्सेना ,किरण बाजपेई, शोभा त्रिपाठी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया एवं पौधे एकत्र करने में सलमा बेगम और रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी का योगदान रहा इसके साथ ही सभी अतिथियों को तुलसी के पौधे का भी वितरण किया गया और यह संदेश दिया गया की पर्यावरण संरक्षण हेतु अगर छोटे-छोटे पौधे लगाकर हम इसकी शुरुआत करें तो पर्यावरण और जल संरक्षण दोनों ही सुरक्षित होंगे लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने साथ ही यह संकल्प भी लिया की वह ऐसी जगह पर पर्यावरण के अंतर्गत पौधा रोपण करेंगे जहां पर कि इनका निश्चित रूप से संरक्षण भी हो सके और भविष्य में यह पौधे आम जनता के लिए उपयोगी सिद्ध हो सके
