संभागीय ब्युरो सुरज वाधवानी
बोदरी नगर पालिका में एल्डरमैन की नियुक्ति: सुनील मलघानी सहित अन्य मनोनीत, बधाई देने वालों का लगा तांता
चकरभाठा/बोदरी:शासन द्वारा बोदरी नगर पालिका के लिए एल्डरमैन (मनोनीत की घोषणा कर दी गई है। इस नियुक्ति में क्षेत्र के सक्रिय और लोकप्रिय व्यक्तित्व सुनील मलघानी (कटी), देवेंद्र कौशिक, बलदेव गिरि गोस्वामी और महिला कोटे से ज्योति कुलदीप को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद से ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी हर्ष का माहौल है।

संतों से लिया आशीर्वाद:
एल्डरमैन मनोनीत होने के उपरांत सर्वप्रथम सुनील मलघानी ने आनंद राम दरबार पहुंच कर श्रद्धेय श्री कृष्ण सांई दास से उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह पद जनता की सेवा और नगर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

वरिष्ठ नेताओं और समाजजनों ने दी बधाई:
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं और समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री दिनेश पांडे, कृष्ण कुमार कौशिक, मोहन लाल वाधवानी, कुशल पांडे, लव श्रीवास, दीपक वर्मा, रामेश्वर सिंह, मुकेश वाधवानी, संतोष साहू, रजनीश पांडे और रोहित आडवानी शामिल हैं।

इसके साथ ही, सिंधी समाज एवं स्थानीय समाजसेवियों ने इस नियुक्ति पर गहरा आभार व्यक्त किया है। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री सुरेश फोटानी, रियासती पंचायत के अध्यक्ष श्री मनोहर मलघानी, अशोक जोतवानी, अनिल मलघानी, विनोद चावला, दीपक नवलानी, मुकेश मतानी, विपिन वर्मा, घनश्याम गोंदवानी, बल्लू आडवानी, मोहित वाधवानी, अभय मलघानी, आशु आडवानी, रवि आडवानी, रोशन वासवानी, नंदलाल सजनानी और गोविंद झमवानी ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर सुनील सजनानी ने भी सुनील मलघानी एवं अन्य नवनियुक्त एल्डरमैनों को विशेष रूप से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
