चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार छुरी लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (चकरभाठा)।थाना चकरभाठा पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एक त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने चकरभाठा बस्ती से धमनी जाने वाले रोड पर आम लोगों को धारदार हथियार दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक शातिर बदमाश को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

दिनांक 6 जुलाई 2026 को चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत धमनी के अटल चौक के पास एक व्यक्ति हाथ में लोहे की धारदार छुरी लहरा रहा है और आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और घेराबंदी कर आरोपी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डराने में इस्तेमाल की जा रही लोहे की धारदार छुरी को विधिवत जब्त कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल सारथी (पिता: दाऊ लाल सारथी, उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम व थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।



