संवादाता रुपचंद अग्रवाल
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं लोकप्रिय विधायक धरमलाल कौशिक एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी का आत्मीय स्वागत
बिल्हा। आज एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं लोकप्रिय विधायक माननीय धरमलाल कौशिक एवं छत्तीसगढ़ शासन के क्रेडा अध्यक्ष माननीय भूपेंद्र सवन्नी उपस्थित रहे। नगर पंचायत उपाध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त एल्डरमैन, पार्षदों और गणमान्य नागरिकों द्वारा दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने उपस्थित जनों का मुंह मीठा कराया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सेवा का संदेश देते हुए कहा कि सभी वार्डों के नागरिकों से सीधे मिलकर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिए सभी को एकजुट होकर निरंतर और सतत प्रयासरत रहना होगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेंड्रे, वरिष्ठ नेता विष्णु बिंदल एवं सभापति मोहन ढोरीया उपस्थित रहे। इनके साथ ही नवमनोनित एल्डरमैन क्रमशः अभय अग्रवाल, संदीप सलूजा एवं श्रीमती विश्वासा मानिकपुरी का भी स्वागत किया गया।
इस गरिमामय स्वागत समारोह में नगर पंचायत के सभी वार्डों के पार्षद, क्षेत्र के सम्मानित नागरिक तथा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बिल्हा नगर के विकास में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।



