क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की मौजूदगी में संपन्न हुआ ‘बिल्हा गौरव सम्मान’, समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, सैकड़ों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी व परशुराम सेना अध्यक्ष विनय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

बिलासपुर/चकरभाठा। सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने, जनसेवा का अलख जगाने और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘सीजी क्राइम न्यूज़’ के तत्वावधान में रविवार को भव्य आयोजन संपन्न हुआ। चकरभाठा स्थित श्री संत कंवरराम धर्मशाला में आयोजित ‘चकरभाठा-बिल्हा गौरव सम्मान समारोह 2026’ एवं विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र की कई विभूतियों का सम्मान किया गया, वहीं सैकड़ों जरूरतमंदों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

मां सरस्वती के पूजन से शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रातः 1:00 बजे अति विशिष्ट अतिथि क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं परशुराम सेना के अध्यक्ष द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया गया।


वरिष्ठ अतिथियों का संबोधन व अनुपस्थिति का कारण
कार्यक्रम में बिल्हा के उत्कृष्ट विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करना था। हालांकि, रायपुर में अचानक आयोजित आवश्यक राजनीतिक कार्यक्रमों व बैठकों के कारण वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने दूरभाष व संदेश के माध्यम से आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं दीं और सम्मानित होने वाली सभी प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


समारोह को संबोधित करते हुए अति विशिष्ट अतिथि एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा:
“समाज में जो लोग निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, उन्हें पहचानना और सम्मानित करना एक अत्यंत सराहनीय पहल है। इस प्रकार के आयोजन न केवल समाज को सही दिशा दिखाते हैं, बल्कि युवाओं को भी जनसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।” इसी कड़ी मै विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पुनीता डहरिया जी (उपाध्यक्ष भाजपा महिला)श्री दिनेश पांडे( सदस्य जिला कार्य समिति)कृष्ण कुमार कौशिक,शिमला सुनील वर्मा(उपाध्यक्ष नगर पालिका बोदरी)सुनील मलघानी(एल्डरमैन) ,देवेंद्र कौशिक(एल्डरमैन)किशोर सजनानी(समाज सेवी) श्याम आर्य (संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत)नंदू कुकरेजा(समाज सेवी),सुरेश केवट(पार्षद) मुकेश वाधवानी (पार्षद),गोविंद झमवानी,कुशल पांडे(पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका बोदरी),मुकेश मतानी,राजू दिक्षित(नई दुनिया)ब्रजेश दुबे(नवभारत प्रेस) सोनू रोचवानी(लक्ष्मी जनरल स्टोर)सुनील सजनानी, डॉक्टर समर्थ शर्मा लायंस क्लब कैपिटल के डॉक्टर गण


प्रतिभाओं का सम्मान और स्वास्थ्य शिविर
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा क्षेत्र के समाजसेवियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों एवं विभिन्न विधाओं की चयनित प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर ‘चकरभाठा-बिल्हा गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया। सम्मानित प्रतिभाओं के चेहरे पर खुशी और गर्व का भाव साफ झलक रहा था।
इसके साथ ही, समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बिलासपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में आने वाले ग्रामीणों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे क्षेत्र के गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ा सहारा मिला।
भव्य समापन
दोपहर 3:00 बजे कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। आयोजक मंडल (सीजी क्राइम न्यूज़ परिवार) ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सम्मानित प्रतिभाओं और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग एवं सिंधी महिला मंडल चकरभाटा कैम्प अध्यक्ष। श्रीमती प्राची किशोर सजनानी संरक्षक श्रीमती सपना कलवानी श्रीमती अंजलि रोचवानी श्रीमती चंदा मतानी महामंत्री श्रीमती मीनाक्षी जैसवानी विशेष सहयोगी पूज्य सिंधी पंचायत एवं पूज्य रियासती पंचायत का बहुत बहुत आभार सत्यम मिश्रा,तुषार वर्मा,उपस्थित रहे।



