स्टेट हेड दिनेश आहूजा
बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ता अनुराग बाजपेयी अध्यक्ष पद पर शारदार जीत दर्ज किया। बाजागाज के साथ संघ के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें 380मतों के अंतर से विजयी घोषित किया।
बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के द्बिवार्षिक चुनाव में शनिवार को मतदान हुआ था। इस चुनाव में 2446 मतदाताओं में से 1819 मतदाताओं ने मतदान किया वही 17 मतदाताओं ने शुक्रवार को डाक मतपत्र से मतदान किया था। मतदान के बाद मतपेटी सिविल लाइन थाना में जमा कराया गया। रविवार की सुबह प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटी मतगणना स्थल में लाया गया। देर शाम तक सभी प्रमुख पदों के परिणामों की घोषणा की गई।

अधिवक्ता अनुराग बाजपेयी 380 वोटों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार धनंजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा रजक उपाध्यक्ष कनिष्ठ महिला निर्वाचित हुई। विवेक पांडेय 179 मतों से सचिव निर्वाचित हुए। शंकर चतुर्वेदानी 183 मतों से सह सचिव निर्वाचित हुए। मनोज सिंह ठाकुर 96 मतों से ग्रंथालय सचिव, श्वेता शास्त्री 270 मतों से कोषाध्यक्ष, 289 मतों से सचिव दिघ्रस्कर क्रिड़ा एवं सास्कृतिक सचिव निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी महिला आरक्षित पद के लिए हेमलता साहू 1152 मत प्रा’ कर प्रथम एवं प्रतीक्षा सिंह 862 मत प्रा’ कर द्बितीय वरियता में निर्वाचित हुई है। कार्यकारिणी समान्य के 4 पदों के लिए देर शाम तक मतगणना जारी रहा।
निवाचित पदाधिकारियों ने परिणाम आने के बाद बाजागाजा व समर्थकों के साथ सबसे पहले न्यायालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर आर्शिवाद लिया।



