सूरजपुर ब्रेकिंग: धारदार हथियार से हमला, अंबिकापुर ले जाते समय बालिका ने तोड़ा दम
सूरजपुर जिले से एक दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। लटोरी निवासी राधिका राजवाड़े जिस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हमला किया गया था, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल बालिका को पहले जिला अस्पताल लाया गया था। हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अंबिकापुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर ले जाते समय अजबनगर के आगे रास्ते में ही बालिका ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो या है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की



