विवाह का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरगिट्टी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर पीड़िता का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी अमन यादव उर्फ राजा (उम्र 26 वर्ष, निवासी सरगांव, जिला मुंगेली) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण:
आरोपी अमन यादव ने पीड़िता को विवाह का झांसा देकर 21 अगस्त 2025 से लगातार उसका दैहिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने पीड़िता से विवाह करने से इंकार कर दूसरी जगह शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 45/112/2024, धारा 69, 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
अपराध दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था।
कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:
मुखबिर की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के ससुराल ‘चोर भट्ठी कला’ में दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी घर के छज्जे में छिप गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर तलाश निकाला और हिरासत में लिया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



