बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड़ पर: 3 वारंटी समेत 11 उपद्रवी गिरफ्तार
08 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत और 03 स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों को किया गया गिरफ्तार।
सभी 11 आरोपियों को वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में किया गया पेश।
बिलासपुर/थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों, अड्डेबाजी तथा नशाखोरी पर अंकुश लगाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) एवं थाना प्रभारी/प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस तथा बीट आरक्षकों द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सतत चेकिंग के दौरान चिन्हांकित स्थानों से 08 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई एवं 03 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट/माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1. नशाखोरी करते पाए गए आरोपी:
शेख अयान पिता शेख अली, उम्र 18 वर्ष, निवासी- कारगिल चौक, तिफरा।
उज्जवल कौशिक पिता संतोष, उम्र 19 वर्ष, निवासी- तिफरा (राम मंदिर के पास)।
2. अड्डेबाजी/असामाजिक गतिविधियों में लिप्त आरोपी:
राकेश साहू पिता विष्णु साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी- तिफरा (शनि मंदिर के पास)।
विकास दास मानिकपुरी पिता जगेश्वर दास, उम्र 19 वर्ष, निवासी- यादव मोहल्ला, राम मंदिर के पास।
चन्द्र प्रकाश साहू पिता संतोष कुमार, उम्र 38 वर्ष, निवासी- तिफरा (शनि देव मंदिर के पास)।
3. लड़ाई-झगड़ा व शांति भंग करने वाले आरोपी:
विशाल रात्रे पिता प्रेमलाल रात्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी- नगपुरा, सिरगिट्टी।
प्रवीण रात्रे पिता संजय रात्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी- सतनामी मोहल्ला, नगपुरा।
अशोक उर्फ पुकलू देवार पिता टिबलू देवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी- देवार मोहल्ला, सिरगिट्टी।
4. गिरफ्तार किए गए वारंटी आरोपी:
अमन श्रीवास पिता संजय श्रीवास, उम्र 29 वर्ष, निवासी- नयापारा, सिरगिट्टी।
गणेश यादव पिता मनहरण यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी- दैहान चौक, सिरगिट्टी।
संतोष दुबे पिता स्व. भगवती प्रसाद, उम्र 45 वर्ष, निवासी- आदर्श नगर, सिरगिट्टी।
सिरगिट्टी पुलिस की आमजन से अपील:
सिरगिट्टी पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि कानून-व्यवस्था भंग करने, सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, अड्डेबाजी या शांति में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह कड़ी और प्रभावी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



