गौरव का क्षण: उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए रोटी बैंक बिलासपुर का हुआ सम्मान

रोटी बैंक बिलासपुर को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित ‘छत्तीसगढ़ रक्त सम्मान एवं महा रक्तदान शिविर’ में माननीय वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहिब जी के द्वारा सम्मानित किया गया है।

इस आयोजन में रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल में श्री विजय हिंदुजा जी भैया, श्री रवि निरंकारी जी भैया, श्रीमती अंकिता यादव, कु. रुचि हिंदुजा और रितेश शर्मा (चीकू) उपस्थित रहे।

इस सम्मान के लिए हेल्पिंग हैंड्स क्लब रायपुर का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद। यह सम्मान उन सभी दानदाताओं और सहयोगियों को समर्पित है, जिन्होंने निरंतर इस सेवा कार्य में अपना अमूल्य सहयोग दिया है।
यह सम्मान हमें और भी अच्छा करने की प्रेरणा देता है। भगवान् से प्रार्थना है कि हमें निरंतर दूसरों की मदद करने के लिए शक्ति और सामर्थ्य दें और हम सदा ही दूसरों के हित में लगे रहें।



