अवैध मादक पदार्थ ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ की तस्करी पर सिरगिट्टी पुलिस का प्रहार; आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरगिट्टी एवं एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबीर की सूचना पर नया बस स्टैंड तिफरा में घेराबंदी कर काले रंग की किया सेल्टोस कार (CG10AS3131) को रोका गया। कार चालक आरोपी शोभित जजोदिया उर्फ अक्षत (उम्र 32 वर्ष, निवासी तारबहार, बिलासपुर) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया।

जप्त सामग्री एवं कुल मशरूका:
- मादक पदार्थ (ओरिजनल गैंगस्टर ओजी – 5.32 ग्राम): ₹15,000
- किया सेल्टोस कार (CG10AS3131): ₹7,00,000
- एप्पल आईफोन 16 प्रो: ₹50,000
- कुल जुमला कीमत: ₹7,65,000/-
आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के आदेशानुसार ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
विशेष भूमिका: उक्त कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपती, सउनि नरेश कुमार गर्ग एवं संयुक्त पुलिस टीम द्वारा निष्पादित की गई।



