अखिल भारतीय हिंदू परिषद एवं रुद्र सेना की अहम बैठक संपन्न: संगठन विस्तार व अनुशासन को लेकर कड़े निर्णय
बिलासपुर। अखिल भारतीय हिंदू परिषद एवं रुद्र सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर के कस्तूरबा नगर स्थित गोदड़ी धाम के समीप सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और अनुशासित रखने के लिए कई सख्त व महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने स्पष्ट किया कि संगठन में अनुशासनहीनता और निष्क्रियता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी बड़े पदों पर आसीन हैं, लेकिन लगातार बैठकों और संगठन के आधिकारिक कार्यक्रमों में अनुपस्थित पाए जा रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पदाधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों से पदमुक्त कर साधारण सदस्य बनाया जाएगा, ताकि संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे आने का अवसर मिल सके।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार की भावी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हिंदू समाज को एकजुट करने और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों को गति देने के लिए जमीनी स्तर पर नए और ऊर्जावान युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
इस बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी कमल दुसेजा एवं प्रदेश सलाहकार मनीष कौशिक सहित रुद्र सेना और अखिल भारतीय हिंदू परिषद के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि वे संगठन के उद्देश्यों, सनातन संस्कृति की रक्षा और हिंदू समाज के हितों के लिए सदैव तत्पर और सक्रिय रहेंगे। इस कार्यक्रम में उपस्थित वंदना शर्मा किरण सिंह अलका पांडेय दिलेशवारी साहू सुमित्रा कोरी माया ठाकुर किरण छतरी हेमलता सोनी कावेरी कशियप रोशनी यादव हीरा कौशिक






