संवाददाता सुरज वाधवानी की रिपोट
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत चकरभाठा पुलिस की सख्त कार्रवाई: रात्रि गश्त एवं चेकिंग अभियान संचालित
बिलासपुर। आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना चकरभाठा क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष रात्रि गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।


त्योहारों के दौरान बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-भाड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा रात्रि में शराब का सेवन कर दुपहिया वाहन एवं ऑटो चलाने वालों की सघन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट एवं सख्त हिदायत दी गई है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी चकरभाठा का कड़ा संदेश:
सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने, हुड़दंग मचाने या शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।”


थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील इलाकों और मुख्य मार्गों पर संदिग्धों की धरपकड़ व चेकिंग की गई। चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।






