धारा: 109, 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस
हत्या के प्रयास का फरार आरोपी शिवा ठाकुर गिरफ्तार, सह-आरोपी पूर्व में भेजा जा चुका है जेल
बिलासपुर:पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 29.04.2026 को आरोपी अर्जुन ठाकुर एवं शिवा ठाकुर ने पुरानी रंजिश को लेकर पीड़ित दीपक भार्गव के साथ गाली-गलौज की और बीयर की बोतल तथा हाथ-मुक्कों से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।

प्रकरण में तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना कोनी पुलिस ने पूर्व में दिनांक 18.05.2026 को आदतन गुंडा-बदमाश अर्जुन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया था।
वहीं, लगातार फरार चल रहे सह-आरोपी शिवा ठाकुर के दिनांक 12.08.2026 को ग्राम पौंसरा स्थित निवास पर होने की सटीक सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: शिवा सिंह ठाकुर (उम्र 33 वर्ष) पिता: मुन्ना सिंह ठाकुर पता: ग्राम पौंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)







Mit modernen Werkzeugen lassen sich, Häuser in einer virtualenUmgebung zu gestalten. Haus planen 3D-Realität, https://Focus100.de/ eröffnet innovative Wege
der Gestaltung, optimiert die Effizienz und macht den Planungsprozess intuitiver.
I really enjoyed reading this article. It covered the topic in a way that was easy to understand and kept my attention all the way through.Thanks for sharing such useful information. I appreciate how everything was explained without making it feel too technical.