राज्य स्थापना दिवस पर ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर रोशनी से जगमगाएंगे शासकीय भवन
बिलासपुर, 23 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय भवन 1 नवम्बर से 3 नवम्बर 2026 तक सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर रोशनी से जगमगाएंगे। इसके साथ ही निजी संस्थाओं को भी अपने कार्यालय भवनों में रोशनी किए जाने हेतु प्रोत्साहित भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए !


