ब्युरो रिपोट सुरज वाधवानी
भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ ने जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर से की सौजन्य मुलाकात, लिया मार्गदर्शन
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला व्यापार प्रकोष्ठ के नवनिर्युक्त/वर्तमान पदाधिकारियों ने आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर जी से सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया।

यह बैठक व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री नितिन छाबड़ा जी के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
व्यापारी हित: बिलासपुर के स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
संगठनात्मक मजबूती: व्यापार प्रकोष्ठ के माध्यम से व्यापारी वर्ग को संगठन से जोड़ने और आगामी कार्ययोजनाओं को गति देने का संकल्प लिया गया।
जिला सह संयोजक: श्री बलजीत सिंह खनूजा जिला कोषाध्यक्ष: श्री राजेश आहूजा जिला सह कोषाध्यक्ष: श्री गोविंद झमवानी जिला मीडिया प्रभारी: श्री सन्नी थदानी जिला सोशल मीडिया प्रभारी: श्री शैंकी सलूजा
जिला योजना प्रभारी: श्री प्रदीप गुप्ता जिला योजना सह प्रभारी: श्री पंकज भोजवानी मंडल पदाधिकारी:पूर्वी मंडल संयोजक: श्री राकेश अग्रवाल
मध्य मंडल संयोजक: श्री आशुतोष साव
पूर्वी मंडल सह संयोजक: श्री अमन होरा
उत्तर मंडल सह संयोजक: श्री राजेंद्र ताम्रकार
जिला कार्यसमिति सदस्य:
श्री मोहन जैसवानी, श्री प्रवीण खण्डूजा, श्री हार्दिक तेज़ाणी, श्री अमित मटरेजा, श्री जतिन पूरी, श्री जसबीर सिंह गांधी, श्री मनोज मनसुखानी, श्री हरजिंदर सिंग मक्कड़।






