प्रदेश अध्यक्ष के उत्साहवर्धन पर तखतपुर झेरिया यादव समाज ने जताया आभार

- सकर्रा/तखतपुर* । छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की ओर से जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 तखतपुर की श्रीमती कविता महेश यादव के सामाजिक सेवा, जनसेवा एवं महिला नेतृत्व के प्रयासों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री जगनीक यादव द्वारा किए गए उत्साहवर्धन एवं सम्मान पर तखतपुर झेरिया यादव समाज ने उनका आभार व्यक्त किया है।
समाज पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री जगनीक यादव द्वारा समाज की महिला शक्ति एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना सराहनीय पहल है। इससे समाज के युवाओं और महिलाओं को सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
श्रीमती कविता महेश यादव ने भी प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सम्मान एवं उत्साहवर्धन समाजसेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से वे समाज की एकता, महिला सशक्तिकरण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।
तखतपुर झेरिया यादव समाज ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देने की प्रदेश अध्यक्ष की पहल से सामाजिक एकता और संगठन को मजबूती मिलेगी। समाज ने श्री जगनीक यादव के प्रति पुनः धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।







Es gibt viele Programme, die beim Grundriss zeichnen helfen. Diese
Hilfsmittel bieten intuitive Schnittstellen und Funktionen. Mit Grundriss
zeichnen Apps, https://coach-becker.de/ können Sie
Design einfach planen und visualisieren.