संवाददाता सुरज वाधवानी
बंटी और बबली ने दूसरे की जमीन दिखाकर 20.09 लाख में कराई रजिस्ट्री, सीमांकन में खुली कथित धोखाधड़ी की पोल,,, 420 का मामला दर्ज़,,,
बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में जमीन बिक्री के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस सहायता केंद्र मोपका में दर्ज बिना नंबरी अपराध को थाना सरकंडा में धारा 420, 34 भादवि के तहत नंबरी अपराध के रूप में दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। मामले में राजकिशोर नगर निवासी बीना पटेल और उसके पति छत्रपाल पटेल पर दूसरे व्यक्ति की जमीन दिखाकर उसे अपनी जमीन बताने और रकम प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है।शिकायतकर्ता युगल किशोर साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 52 ठाकुर देव मंदिर लिंगियाडीह, वर्तमान निवासी राजकिशोर नगर, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कंस्ट्रक्शन का काम करता है। उसने बीना पटेल एवं उसके पति छत्रपाल पटेल से मौजा मोपका, प.ह.नं. 29 स्थित खसरा नंबर 2452/2, रकबा 2050 वर्गफुट भूमि खरीदने का सौदा किया था।शिकायत के मुताबिक, भूमि के लिए 17 जनवरी 2023 को इकरारनामा किया गया तथा 16 फरवरी 2023 को पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से करीब 20 लाख 9 हजार रुपये में जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि विक्रय की पूरी राशि संबंधित विक्रेताओं को दे दी गई थी। इसके अलावा जमीन खरीदने के लिए बैंक से ऋण लेकर उसकी मासिक किस्त भी वह लगातार जमा कर रहा है।

सीमांकन के बाद सामने आया मामला,,,शिकायतकर्ता के अनुसार, जमीन खरीदते समय बीना पटेल और छत्रपाल पटेल ने उसे भरोसा दिलाया था कि सीमांकन कराने की आवश्यकता नहीं है और जो जमीन दिखाई जा रही है, वही उनकी जमीन है। इसी विश्वास के आधार पर उसने जमीन खरीद ली।बाद में मकान निर्माण के उद्देश्य से जनवरी 2025 के आसपास शिकायतकर्ता ने भूमि के सीमांकन के लिए तहसीलदार के समक्ष आवेदन किया। इसके बाद राजस्व निरीक्षक द्वारा जमीन का सीमांकन किया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि सीमांकन के दौरान उसे पता चला कि विक्रेताओं द्वारा जिस जमीन को उसे दिखाकर बिक्री की गई थी, वह कथित तौर पर गोविंद चंद्र देवनाथ पिता के.सी. देवनाथ की भूमि निकली।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सीमांकन की कार्रवाई के दौरान बीना पटेल और उसके पति छत्रपाल पटेल को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वे मौके पर उपस्थित नहीं हुए। शिकायतकर्ता ने अपने परिचित के माध्यम से नोटिस भेजने तथा छत्रपाल पटेल को मोबाइल पर व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचना देने की बात भी कही है।जमीन का कब्जा मांगने पर धमकाने का आरोप,,शिकायतकर्ता के मुताबिक, सीमांकन की जानकारी सामने आने के बाद उसने बीना पटेल और छत्रपाल पटेल से संपर्क कर खरीदी गई जमीन का कब्जा दिलाने की मांग की। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने उसे कथित तौर पर डराया-धमकाया और कहा कि जमीन बेच दी गई है, अब वह खुद देखे कि उसकी जमीन कहां है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कथित रूप से बेईमानीपूर्वक दूसरे की जमीन दिखाकर उससे 20 लाख 9 हजार रुपये प्राप्त किए। वहीं रजिस्ट्री, ऋण एवं अन्य खर्चों को मिलाकर उसके करीब 28 लाख रुपये खर्च होने का दावा किया गया है।पुलिस ने दर्ज किया अपराध,,
पुलिस के अनुसार, शिकायत की प्रारंभिक जांच में मामला प्रथम दृष्टया धारा 420 एवं 34 भादवि के तहत पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा जमीन के दस्तावेज, विक्रय पत्र, भुगतान संबंधी रिकॉर्ड, सीमांकन रिपोर्ट तथा संबंधित पक्षों के बयान सहित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई विवेचना के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।अपडेट -: इस पूरे मामले में पुलिस ने 420 की धारा, (bns)आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की जांच व कार्रवाई में जुड़ गई!














