आज बेमेतरा में होगा प्रदेश स्तरीय भव्य पत्रकार सम्मान समारोह
दीपावली मिलन के साथ पत्रकारों, साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान, सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ जिला इकाई बेमेतरा के तत्वाधान में कल 16 नवंबर 2026, सोमवार को दीपावली मिलन समारोह एवं प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम टाउन हॉल, दुर्ग रोड बेमेतरा में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।
सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि
समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू सहित प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रदेशभर की प्रतिभाओं का होगा सम्मान
आयोजकों ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना तथा पत्रकार जगत में आपसी एकता, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर प्रदेशभर के पत्रकारों, संपादकों, साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेश पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथियों की रहेगी उपस्थिति
कार्यक्रम में श्री प्रहलाद रजक, श्री अजय साहू, श्री जितेन्द्र साहू, श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, श्री विजय सिन्हा, श्रीमती हेमा जय दिवाकर, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्रीमती संध्या परघनिया, श्री खोरबहरा राम साहू, श्रीमती माया हीरा बारले सहित अनेक अतिथि शामिल होंगे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री लालान यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विनय मिश्रा, प्रदेश महासचिव श्री पंकज खंडेलवाल, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री उमाकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उमाशंकर साहू एवं श्री भागवत पात्रे सहित श्री श्रवण धृतलहरे, श्री अजीत मिश्रा, श्री तरुण पटेल, श्री विजय कुमार देशलहरे, श्री मणिशंकर दिवाकर, श्री अनिल दुबे, पंडित विद्याशंकर, रमाकांत मिश्रा (कराटे फेडरेशन अध्यक्ष), राजेश यादव (स्टेट हेड, R हिंदुस्तान टीवी) एवं भूषण श्रीवास (प्रेस क्लब बिलासपुर) कमल दूसेजा,पवन वर्मा,अनिल यादव,ॐ तिवारी,सूरज वाधवानी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
पत्रकारों एवं नागरिकों से शामिल होने की अपील
महासंघ जिला इकाई बेमेतरा ने जिले सहित पूरे प्रदेश के पत्रकार साथियों, संपादकों, साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन पत्रकारिता जगत की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही सामाजिक समरसता, आपसी मेल-मिलाप और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देगा।
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक: 16 नवंबर 2026, सोमवार
समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
स्थान: टाउन हॉल, दुर्ग रोड, बेमेतरा





