नगर पालिका परिषद बोदरी में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बोदरी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बोदरी परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम विजय वर्मा द्वारा सम्मानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सम्मानपूर्वक तिरंगा झंडा फहराया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम विजय वर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रभक्ति, एकता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को मिठाई एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया।

इस गरिमामय समारोह में नगर पालिका उपाध्यक्ष शिमला वर्मा, सभापति विजय वर्मा, श्याम आर्या, फिरतुराम बनवारे, प्रीति लष्मीनारायन मरावी, डॉली दीपक जगवानी, लता विष्णु साहू, जोहित राम धुरी, अतुल ध्रुव, सुरेश केंवट, रोहित साहू, मुकेश वाधवानी एवं भावना आशीष खत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (C.M.O.) प्रदीप मिश्रा, उपअभियंता रश्मि देवांगन, भूमिका शास्त्री, लेखपाल राधेश्याम यादव, भूपेश तिवारी और विकाश शर्मा की गरिमामयी मौजूदगी रही।
साथ ही एल्डरमेन घासीराम श्रीवास, बलदेव गिरी गोस्वामी, ज्योति कुलदीप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नगरवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।














