लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की अगस्त माह की बीओडी मीटिंग एवं ओरिएंटेशन स्कूलिंग संपन्न

लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने अपनी प्रशासनिक गतिविधि के अंतर्गत क्लब सदस्यों की एक सामान्य सभा समीक्षा बैठक एवं बीओडी मीटिंग शहर के एक होटल में रखी जिसमें क्लब अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा जी ने क्लब की आगामी गतिविधियों के बारे में सभी को जानकारी दें जोन चेयरपर्सन डॉ रश्मि लता मिश्रा जी एवं रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने क्लब की उपलब्धियां प्रथम कैबिनेट बैठक में क्लब की गतिविधियों एवं कार्य योजना के बारे में उचित मार्गदर्शन किया सचिव मंजू मिश्रा ने सेवा

गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी के सहयोग की अपेक्षा की कोषा अध्यक्ष गायत्री कश्यप ने क्लब की फीस और कोष के बारे में अपने सुझाव रखें मीटिंग में कोर कमेटी के समक्ष सेवा गतिविधियों एवं परमानेंट गतिविधियों के बारे में सुझाव भी रखे गए इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट से ओरिएंटेशन स्कूलिंग काभी प्रोग्राम रखा जिसमें जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन फरहीन चिश्ती, जीएमटी फैमिली कोऑर्डिनेटर एमजेएफ लायन चंदा बंसल जीएसटी कोऑर्डिनेटर ला एमजेएफ शेफाली सिंह को आमंत्रित किया गया जिसके अंतर्गत मेंबरशिप ग्रोथ क्लब में नए मेंबरों को किस तरह से ऐड किया जाता है इसके बारे में दिशा निर्देश दिए गए अपनी सेवा गतिविधियों की सर्विस रिपोर्टिंग क्रमबद्ध एवं


समयबद्धता तरीके से करने के लिए लायन शेफाली सिंह ने उचित मार्गदर्शन दिया इसके अलावा क्लब लीडरशिप एवं कार्य योजना एवं क्लब की इमेज बिल्डिंग पर लायन फरहीन चिश्ती जी ने पूरे क्लब मेंबरों को बहुत ही सुंदर ढंग से उचित मार्गदर्शन दिया एवं डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारी ने वसुंधरा परिवार के साथ अपने अनुभव को भी साझा किया उपस्थित सदस्यों में सुधा परिहार,उषा मुदलियार, किरण बाजपेई, मंजुला शिंदे, शोभा त्रिपाठी, सीता तिवारी, चांदनी सक्सेना, शारदा कश्यप, मंजू तिवारी, शोभा चाहिल, हंसा सेलारका, सलमा बेगम, सावित्री जायसवाल, अनिमा मिश्रा, नई मेंबर रेणुका मसीह,ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर जानकारी हासिल की डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारीगण ने लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा को सावन उत्सव की बधाई दी बिलासपुर वसुंधरा ने स्मृति चिन्ह देकर सभी पदाधिकारी का अंत में सम्मान किया एवं जोन चेयर पर्सन रश्मि लता मिश्रा जी और अध्यक्ष संजना मिश्रा जी ने आभार व्यक्त किया














