ब्युरो रिपोट जय खटवानी की रिपोट
कांकेर में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग समाज का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट का किया घेराव
कांकेर। कांकेर जिला मुख्यालय के नरहरदेव हाई स्कूल मैदान में आज बस्तर संभाग पिछड़ा वर्ग समाज का विशाल सम्मेलन एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। अपनी तीन सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर समाज के हजारों लोगों ने सभा के बाद एक विशाल रैली निकाली और जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


पिछड़ा वर्ग समाज की तीन मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:
प्रथक जनगणना कॉलम: आगामी जनगणना में पिछड़ा वर्ग की स्पष्ट गणना के लिए अलग से कॉलम की व्यवस्था की जाए।


पांचवीं अनुसूची में शामिल करना: पिछड़ा वर्ग को संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत अधिकार और संरक्षण दिया जाए।
27 प्रतिशत आरक्षण: अन्य राज्यों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि वे अपनी इन न्यायसंगत मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। आज बस्तर संभाग भर से पहुंचे हजारों लोगों की भारी उपस्थिति के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा।
प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र गंभीरता से विचार कर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो समाज आगे और भी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।



Theese aare inn faact enormous idewas iin concerning blogging.
You hhave toucbed some fastidious factors here.
Anny wayy eep uup wrinting. xnxx