चकरभाठा पुलिस ने अरपा नदी किनारे टेंट लगाकर जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार जिले में संगठित अपराधों पर लगाम लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना चकरभाठा पुलिस ने ग्राम पिरैया में अरपा नदी किनारे चल रहे अवैध जुए के फड़ पर बड़ी कार्रवाई की है।

18 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नदी किनारे टेंट लगाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीण वेशभूषा में घेराबंदी कर रेड मारी। मौके से 4 आरोपियों—मलेश साहू (25), संदीप भारद्वाज (26), साहिल घोषले (19) और चंद्रप्रकाश भार्गव (42) को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।
नगदी: ₹15,730 अन्य सामान: 52 पत्ती ताश, तिरपाल, बोरी फट्टी, 4 मोबाइल फोन और 1 होंडा SP शाइन बाइक (CG 10 BY 6140) लगभग रकम: ₹95,730
पूछताछ में आरोपियों ने संगठित रूप से स्थान बदल-बदल कर जुआ खेलने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 BNS के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।














