ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
79वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम हेतु भोडवाल माजरी स्टेशन पर 2 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
बिलासपुर। 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम व सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल अंतर्गत भोडवाल माजरी स्टेशन पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली 2 जोड़ी (4 ट्रेनों) को 30 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है।
इस निर्णय से छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को समागम स्थल तक पहुँचने में काफी आसानी होगी।
ट्रेनों के ठहराव का समय एवं विवरण:
- गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस
- अस्थायी ठहराव समय: दोपहर 15:48 बजे आगमन / 15:50 बजे प्रस्थान।
- गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस
- अस्थायी ठहराव समय: सुबह 05:56 बजे आगमन / 05:58 बजे प्रस्थान।
- गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस
- अस्थायी ठहराव समय: सुबह 08:41 बजे आगमन / 08:43 बजे प्रस्थान।
- गाड़ी संख्या 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस
- अस्थायी ठहराव समय: सुबह 09:35 बजे आगमन / 09:37 बजे प्रस्थान।
रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम यात्रियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाएं।














