आवारा मवेशियों के विवाद में हत्या व प्राणघातक हमला: 07 आरोपी गिरफ्तार
ग्राम रलिया में फसल सुरक्षा के दौरान आवारा पशुओं को भगाने को लेकर हुए विवाद में ग्राम लिमतरा के ग्रामीणों पर लाठी-डंडों व मुक्कों से प्राणघातक हमला करने वाले 07 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दिनांक 20 अगस्त 2026 की रात ग्राम लिमतरा निवासी उमेश बरगाह, मुंडूल केंवट, जीवन मेहर व अन्य अपनी धान की फसल को नुकसान पहुँचा रहे 15-20 मवेशियों को रलिया भारतमाला रोड की ओर छोड़ कर लौट रहे थे। तभी रलिया पुल के पास रलिया निवासी 08 लोगों ने संगठित होकर उन्हें रोका और विवाद करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जीवन मेहर की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर ACCU एवं थाना मस्तूरी पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया व घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे जप्त किए। 01 फरार आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी: गजानंद पटेल (35), अजय चंद्राकर (28), अश्विनी पटेल (22), आलोक सिदार (18), कोमल चंद्राकर (22), लोमस चंद्राकर (19) एवं घनश्याम चौहान (29) (सभी निवासी ग्राम रलिया)।
पंजीकृत धाराएँ (BNS): 296, 351(3), 115(2), 191(2), 103(2) एवं 112।














