खमहरिया-जेवरा नवापारा मुख्य मार्ग बना गड्ढों में तब्दील, ग्रामीण परेशान
जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर खमहरिया से जेवरा नवापारा मुख्य मार्ग पिछले एक वर्ष से पूरी तरह क्षतिग्रस्त

खमहरिया से जेवरा नवापारा मुख्य मार्ग पिछले एक वर्ष से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पूरे मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीर ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है।

इस समस्या को लेकर कई बार अखबारों एवं सोशल मीडिया में खबर प्रकाशित की जा चुकी है, लेकिन अब तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग को जल्द से जल्द खमहरिया-जेवरा नवापारा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए, वरना बरसात में स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। फिलहाल राहगीर भगवान भरोसे इस खतरनाक सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं।














