संवाददाता उमा खरे की रिपोट
जर्जर सी.सी. रोड और ओवरलोड वाहनों के कारण लखराम-अकलतरी मार्ग पर थमा पहिया, राहगीर परेशान
ग्राम पंचायत लखराम: नाम के लिए बनी सीमेंट कंक्रीट (सी.सी.) सड़क अब ग्रामीणों और राहगीरों के लिए मुसीबत का कारण बन चुकी है। रोड की खस्ताहाली और लगातार दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के चलते आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं और जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। ताजा मामले में अकलतरी से लखराम आने वाले मुख्य मार्ग पर एक अत्यधिक ओवरलोड भारी हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की गीली मिट्टी में जा धंसा।

24 घंटे चालू रहने वाले इस व्यस्त और सिंगल रोड पर सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण स्थिति और विकट हो गई है। ओवरलोड गाड़ियाँ जब आमने-सामने से गुजरती हैं, तो उन्हें पास लेने के लिए किनारे उतरना पड़ता है। हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क के दोनों ओर गीली और दबकी मिट्टी है, जिसमें भारी वाहन आसानी से धंस रहे हैं। हाइवा के फंसने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कहने को तो यह सी.सी. रोड है, लेकिन इसकी गुणवत्ता इतनी घटिया है कि जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। क्षमता से अधिक लोड लेकर गुजरने वाले भारी वाहनों ने सड़क को पूरी तरह बदहाल कर दिया है। ग्रामीण लगातार प्रशासन से ओवरलोडिंग पर रोक लगाने और सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ओवरलोड वाहनों पर तत्काल अंकुश नहीं लगाया गया और बदहाल सड़क व साइड शोल्डर (किनारों) को सुधारा नहीं गया, तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।



Love the variety of games available here. jili90casino always keeps things exciting with their latest updates.