ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’: 3500 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया गया जागरूक


उत्तर बस्तर कांकेर | 23 अगस्त 2026:पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा जिले में संचालित ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 22 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पुलिस टीमों ने पहुंचकर लगभग 3500 विद्यार्थियों और शिक्षकगण को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।


प्रमुख गतिविधियां एवं विषय:
व्यापक सहभागिता: थाना कांकेर, चारामा, कोरर, रावघाट, बांदे, गोंडाहुर, लोहत्तर, भानुप्रतापपुर, बड़गांव एवं सिकसोड़ की पुलिस टीमों ने एकलव्य स्कूल कांकेर, केंद्रीय विद्यालय कांकेर, शहीद गेंद सिंह कॉलेज चारामा, बालक आश्रम ओरछा सहित दर्जनों शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए।
साइबर फ्रॉड एवं UPI सुरक्षा: विद्यार्थियों और शिक्षकों को अनजान व्यक्तियों के साथ OTP, UPI PIN, Password साझा न करने, संदिग्ध लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करने और फर्जी कॉल के दबाव में न आने की सलाह दी गई।
डिजिटल सुरक्षा: सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने तथा ऑनलाइन गेमिंग एवं फर्जी प्रोफाइल से सतर्क रहने की जानकारी दी गई।
यातायात एवं सड़क सुरक्षा: हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने की अपील की गई।
महिला-बाल सुरक्षा व नशामुक्ति: बाल श्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा एवं महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
कांकेर पुलिस की अपील:
यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो घबराएं नहीं। तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और संबंधित बैंक को सूचित करें। त्वरित सूचना देने से ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।














