रेल्वे अस्पताल के पास जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में तारबाहर पुलिस और एसीसीयू (सायबर टीम) ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राणघातक हमले के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण:
दिनांक 04.07.2026 की सुबह लगभग 06.45 बजे रेल्वे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रार्थी शिशिर कश्यप के पिता श्याम कश्यप पर तीन अज्ञात नकाबपोशों ने डंडे व नुकीली वस्तु से जानलेवा हमला कर दिया था।
पुलिस कार्यवाही:
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की पहचान की। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी नितिन टेकाम और एक विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गौरेला-पेंड्रा निवासी दीपक तिवारी ने ₹5 लाख की फिरौती का लालच देकर हत्या की साजिश रची थी।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मुख्य फरार आरोपी आंचल साहिल बोले उर्फ साहिल सोनकर (उम्र 23 वर्ष, निवासी समता नगर, गौरेला) को हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अपराध क्रमांक: 221/2026 | धारा: 296, 351(3), 115(2), 3(5), 61(2), 109, 55 बीएनएस
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. रविशंकर तिवारी, एसीसीयू प्रभारी निरी. गोपाल सतपथी, उपनिरी. रामनरेश यादव एवं सायबर टीम की प्रमुख भूमिका रही।



The bonuses here are actually legit! I managed to hit a decent streak last night. It feels way more fair than other platforms I have tried. Visit 200jilicasino