ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”: बैंकों व शैक्षणिक संस्थानों में नागरिकों को किया सतर्क

उत्तर बस्तर कांकेर | 26 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “साइबर जागृति अभियान” के दूसरे सप्ताह के तहत 25 अगस्त 2026 को विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, बैंक ग्राहकों और विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सजग करना तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन की जानकारी देना है।

अभियान के तहत LIC ऑफिस कांकेर, भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोरर व ताड़ोकी, तथा यूको बैंक बड़गांव में बैंक कर्मचारियों के सहयोग से जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इसके अलावा, थाना गोंडाहुर पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हॉकेर में विद्यार्थियों व शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के टिप्स दिए गए। वहीं चौकी दमकसा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित “राखी मिलन समारोह” के दौरान उपस्थित नागरिकों को साइबर ठगी के तरीकों से अवगत कराया गया।
सुरक्षा हेतु कांकेर पुलिस की अपील:
- गोपनीयता रखें: अपना OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV या पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
- सावधानी बरतें: संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अज्ञात QR कोड स्कैन न करें और फर्जी कॉल पर भरोसा न करें।
- त्वरित शिकायत: साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और संबंधित बैंक को सूचित करें।



Best collection of slots I have seen in a while. Everything loads fast and the gameplay is very addictive. jili00games
[8368]bet88 Official Login | Best Online Slots PH and GCash Bonuses,bet88 offers a seamless app download and expert baccarat strategy guides to enhance your game. Claim your GCash casino bonuses and start playing today. visit: bet88