सावन उत्सव सेंदरी का भव्य एवं सफल आयोजन
सेंदरी, बिलासपुर। सावन के पावन अवसर पर सावन उत्सव सेंदरी का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में सावन की हरियाली, पारंपरिक वेशभूषा, गीत-संगीत, झूला एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों एवं नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।


उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती विनीता रामशरण यादव शहर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर अध्यक्षता श्रीमती रेवती सुनील यादव जिलाध्यक्ष शिवसेना बिलासपुर विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका यादव हर्षलता यादव सरिता यादव शीला यादव संगीता यादव प्रभा यादव सुधा यादव मालती यादव सुनीता राम लाल यादव अंकिता यादव प्रभा यादव लछन यादव अति विशिष्ट अतिथि श्री लक्ष्मी प्रसाद साहू जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ बिलासपुर श्री सुनील यादव,अनिल यादव , समीर यादव ,गोपाल यादव, राजेश जी , नरेंद्र यादव रामकिशुन यादव, सोनू यादव रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सावन उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, महिला सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। नृत्य में भाग लेने वाले प्रज्ञा स्वाति श्वेता परी यादव को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया सावन सुंदरी में प्रथम अंजली यादव सकरी द्वितीय प्रभा यादव रानीगांव तृतीय सीता यादव लोखंडी और सांत्वना पुरस्कार मंजू यादव सेमरताल रहे जिन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया । मातृशक्ति वरिष्ठ माताएं गुलाबा यादव ,कचरा यादव बासन यादव ,लीला यादव ,गंगा यादव सहोदरा यादव ,चमेली यादव सावित्री यादव ,लक्ष्मी यादव , राधिका जी को श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन की सफलता के लिए श्रीमती शिवकुमारी यादव अध्यक्ष, यादव महिला समाज सेंदरी सतरूपा मीना ,ललिता ,सत्यवती, उषा, सरस्वती, सरिता, मानकुंवर, शशि रमशिला जाना कंचन पुनीता अनीता रमा संतोषी पार्वती गुड़िया अनीता सरस्वती बबीता शिवकुमारी पिंकी नागेश्वरी शतरूपा कविता सोनी नीनी रंजिता राधा यादव रोशनी यादव बबली यादव कैलाशा यादव कुमारी यादव मंजू यादव सीता यादव पायल यादव प्रभा यादव सहित सेन्दरी लोफ़दी कछार गतौरी सकरी निरतू सेमरताल रानीगांव बैमा मंगला बिलासपुर से यादव समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवकुमारी यादव ने सभी अतिथियों सदस्यों सहयोगियों तथा सभी माताओं बहनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री दुर्गा यादव ने किया । सभी के सहयोग एवं सहभागिता से सावन उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।














