बुटेना-मुरू-मेड़पार सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, जल्द निर्माण की मांग
चकरभाठा/सकर्रा। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के बुटेना, मुरू, मेड़पार (छोटा), डिघोरा, धौरामाठा और मोहदा सहित आसपास के गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ने लगी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने तथा बारिश के दिनों में पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। समस्या को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत अथवा नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की है।



छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के तखतपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष लोकेश निषाद के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क की स्थिति से अवगत कराया गया। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मार्ग क्षेत्र के कई गांवों के लिए प्रमुख आवागमन मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, किसान और अन्य लोग इसी सड़क से आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश में सड़क पर भर जाता है पानी
ग्रामीणों के अनुसार सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाता है। इससे सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है और दोपहिया वाहन चालकों के साथ दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर सड़क की सतह पूरी तरह उखड़ चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी
इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल जाने वाले विद्यार्थी भी आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण बच्चों को विशेष परेशानी होती है। वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने के दौरान एंबुलेंस और अन्य वाहनों को भी खराब सड़क से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि आपात स्थिति में सड़क की खराब हालत गंभीर समस्या बन सकती है।
विकास कार्यों पर भी पड़ रहा असर
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क क्षेत्र के कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। इसके खराब होने से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। किसानों को भी कृषि कार्य से संबंधित आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क का निर्माण होने से आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।
जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द मरम्मत अथवा नए सिरे से निर्माण की स्वीकृति दी जाए। संगठन का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के तखतपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष लोकेश निषाद, बलराम साहू, भागवत सूर्यवंशी, विजय श्रीवास, निहाल दास, शुभम गोस्वामी और कमलेश श्रीवास सहित छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सड़क की जल्द मरम्मत अथवा नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने प्रशासन से उम्मीद जताई है कि सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन की परेशानी से राहत मिल सके।



Super impressed with the payouts here. Everything is transparent and the customer service is actually helpful. Highly recommend phjilione to everyone!
[7283]66bet login ph | legit online slots via gcash,Mag-66bet login ph na para sa legit online slots gcash. I-download ang 66bet app at i-try ang pinaka mabilis na withdrawal casino. Sali na rito! visit: 66bet