सिरगिट्टी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के आरोपी तथा अपचारी बालक गिरफ्तार
बिलासपुर:थाना सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत हरदीकला/सिलपहरी शराब दुकान के पास हुए विवाद में चाकू से वार कर युवक की हत्या करने वाले आरोपी एवं एक अपचारी बालक को सिरगिट्टी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 28.08.2026 की रात लगभग 07:30 बजे मृतक राकेश प्रजापति अपने मित्र के साथ शराब लेने गया था। दुकान के बाहर धक्का-मुक्की को लेकर दो लड़कों के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने राकेश के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:
मामले दर्ज होने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राजा मनहर (उम्र 25 वर्ष, निवासी कोरमी मोड़, सिरगिट्टी) और उसके एक अपचारी साथी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।














