सिरगिट्टी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिनांक 28.08.2026 को पीड़िता परिवार राखी का त्योहार मनाने मंझले भाई सुभाष कुर्रे के घर आया था। शाम करीब 5:00 बजे आरोपी सुदर्शन कुर्रे का भांजा-भांजी से विवाद हुआ। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने अपने सगे भाई सुभाष कुर्रे के सिर पर लोहे के सब्बल से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई और आरोपी फरार हो गया।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी आकाश चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव में छिपते समय धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी: सुदर्शन कुर्रे (36 वर्ष), निवासी हरदीकला टोना, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर।
आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया














