सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
बिलासपुर। पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 29.08.2026 को गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लक्ष्मी चौक, चिंगराजपारा में एक युवक तेज धारदार बटनदार चाकू लेकर आम जनता और परिजनों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपी:मोहन कोसले (उम्र 18 वर्ष 10 माह)
पता: गुरुघासीदास चौक, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 नग स्टील का अवैध बटनदार चाकू जप्त किया है। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1294/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
उक्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व में पूरी की गई।




The registration process was a breeze. I love how the graphics look on my phone. 98jiliapp is definitely my new go-to for some quick fun.