24 घंटे में वाहन व मोबाइल चोरी का खुलासा: विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार, दो वाहन एवं मोबाइल जप्त
बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना सरकंडा एवं एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर वाहन एवं मोबाइल चोरी के मामले का त्वरित खुलासा किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक (बाल अपचारी) को संरक्षण में लेकर चोरी की दो गाड़ियाँ और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

प्रार्थी सलीम मिरी ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई कि 31.08.2026 की रात उनकी पल्सर मोटरसाइकिल (CG 10 BM 1677) चोरी हो गई है। पुलिस ने धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर संदेह के आधार पर बालक को पकड़ा।
पूछताछ में अपचारी बालक ने पल्सर बाइक का वायर डायरेक्ट कर चोरी करना स्वीकार किया। कड़ाई से पूछताछ पर उसने साइंस कॉलेज के पास से एक सैमसंग मोबाइल और सिटी कोतवाली क्षेत्र से प्लेजर स्कूटी (CG 04 MX 7653) चोरी करना भी कबूल किया। आरोपी के कब्जे से:
पल्सर मोटरसाइकिल प्लेजर स्कूटी सैमसंग मोबाइल जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है।
बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।














