ब्युरो रिपोट जय खटवानी
महिला सुरक्षा को लेकर कांकेर पुलिस की प्रभावी पहल: हेल्पलाइन, शिकायत पेटी और पिंक पेट्रोलिंग से मिली मजबूती
350 से अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से 25 हजार से अधिक नागरिक हुए जागरूक। उत्कृष्ट कार्य हेतु डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे “नारी शक्ति सम्मान” से सम्मानित।

कांकेर:पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन में फरवरी 2026 से संचालित “महिला रक्षा टीम” (पिंक पेट्रोल) जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देने हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

प्रमुख उपलब्धियां एवं कार्य:
त्वरित कार्रवाई: शहर के 20 स्थानों पर स्थापित शिकायत पेटियों से प्राप्त 80 से अधिक तथा हेल्पलाइन से मिली 65 से अधिक शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया।
अपराधों पर लगाम: छात्राओं व कामकाजी महिलाओं से छेड़छाड़ एवं पीछा करने वाले असामाजिक तत्वों को सीसीटीवी और रेकी के जरिए चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
काउंसलिंग व समाधान: महिला सेल में वर्ष 2026 में प्राप्त 72 में से 63 शिकायतों का काउंसलिंग कर निराकरण किया गया।
जागरूकता व आत्मरक्षा: 350 कार्यक्रमों के जरिए 25,000 लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही 5,450 मोबाइलों में ‘अभिव्यक्ति ऐप’ डाउनलोड कराया गया।
टीम के उत्कृष्ट कार्यों हेतु पर्यवेक्षण अधिकारी डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा “नारी शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया।
अपील: असुरक्षा या छेड़छाड़ की स्थिति में महिलाएं बिना संकोच हेल्पलाइन (94791-55925) या डायल 112 पर संपर्क करें। शिकायत पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।














