थाना कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सशस्त्र लूट व नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (छ.ग.): उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन और ‘प्रहार अभियान’ के तहत थाना कोटा पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शत-प्रतिशत माल जप्त कर लिया है।


दिनांक 8 जुलाई 2026 को बेलगहना रेलवे स्टेशन के कर्मचारी से ₹7,430 की लूट (अपराध क्र. 559/2026) तथा 18 जुलाई 2026 को बुरखा पहनकर व एयर गन दिखाकर सोने के आभूषणों की लूट (अपराध क्र. 591/2026) की घटनाएं सामने आई थीं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि घटना का मास्टरमाइंड राकेश जायसवाल था। उसने आदर्श और दिव्यांशु के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपी सनी सिंह ने रीवा (म.प्र.) से पिस्टल उपलब्ध कराई थी। लूटे गए सोने के आभूषण हर्ष नामदेव की मदद से ज्वेलर्स हर्ष सोनी को बेचे गए थे।
गिरफ्तार आरोपी: राकेश जायसवाल (35 वर्ष) दिव्यांशु जायसवाल (24 वर्ष) आदर्श तिवारी (26 वर्ष) हर्ष नामदेव (25 वर्ष) हर्ष सोनी (24 वर्ष) सनी सिंह (35 वर्ष) — सभी निवासी कोटा, बिलासपुर।
जप्त 01 नग पिस्टल सोने के आभूषण 01 अर्टिका कार (CG 10 BL 1645)01 प्लेटिना मोटरसाइकिल (CG 10 EN 4637)06 नग मोबाइल फोन
आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, स.उ.नि. शिव कुमार साहू, स.उ.नि. भरत राठौर व कोटा थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिन्हें एसएसपी महोदय द्वारा नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।














