लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने जन्माष्टमी पर आयोजित कीं ऑनलाइन प्रतियोगिताएं; 5 सितंबर को सम्मानित होंगे विजेता
बिलासपुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में ‘राधा-कृष्ण रूप सज्जा’, ‘पूजा थाली सजावट’ एवं ‘मटकी सजावट’ प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया।

इस आयोजन की रूपरेखा एवं संचालन रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी द्वारा तैयार की गई। क्लब की अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप के नेतृत्व में यह प्रतियोगिताएं सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन संपन्न हुईं। कार्यक्रम में उषा मुद्लियार, सुधा परिहार, सावित्री जायसवाल, शोभा चाहिल, सलमा बेगम, चांदनी सक्सेना, मंगला कदम एवं रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए गठित हुआ निर्णायक मंडल
प्रतियोगिताओं के पारदर्शी मूल्यांकन के लिए विशिष्ट जजों को जिम्मेदारी सौंपी गई:
राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता: अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप।
मटकी सजाओ प्रतियोगिता: डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ. शोभा त्रिपाठी।
पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता: जोन चेयरपर्सन (PMJF) रश्मि लता मिश्रा।
शिक्षक दिवस पर दिए जाएंगे पुरस्कार
वसुंधरा क्लब द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं ताकि बच्चे और बड़े अपनी सभ्यता व संस्कृति से जुड़ सकें। क्लब प्रबंधन ने बताया कि सभी विजेताओं (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान) को 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) के अवसर पर उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।
वसुंधरा परिवार ने इस सफल आयोजन के साथ ही समस्त जनसमुदाय को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।














