filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आज बिलासपुर में
पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग डॉ. विनय कुमार पाठक होंगे मुख्य अतिथि
बिलासपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 6 सितंबर 2026 को नेहरू चौक के पास जलसंसाधन परिसर स्थित प्रार्थना भवन, बिलासपुर में आयोजित की जा रही है।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात भाषाविद्, साहित्यकार, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय शोध समीक्षक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) एवं शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के सेवानिवृत्त हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक उपस्थित रहेंगे। वे भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रदेश भर से पधारे पेंशनर्स महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे।


बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव करेंगे। इस दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों, भविष्य की कार्ययोजना एवं रणनीति सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी पेंशनर्स महासंघ बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, जिला अध्यक्ष राकेश जैन एवं मीडिया प्रभारी सत्येंद्र द्विवेदी ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।














