रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घर से गुल्लक चोरी करने वाला आरोपी व एक नाबालिग गिरफ्तार, चोरी की रकम से खरीदे गए मोबाइल जप्त
बिलासपुर:थाना रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी के सूने मकान में घुसकर गुल्लक से 33,000 रुपये नगद चोरी करने वाले 01 मुख्य आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की राशि से खरीदे गए 02 नग नए मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।
दिनांक 08/09/2026 को ग्राम मदनपुर निवासी प्रार्थिया नीलम श्यामले ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06/08/2026 से 10/08/2026 के मध्य जब वह अपने घर पर नहीं थी, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने दरवाजे को धक्का देकर घर के अंदर प्रवेश किया और वहां रखा गुल्लक (जिसमें लगभग 30,000 रुपये थे) चोरी कर लिया। शिकायत पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।


वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन एवं थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। संदेह के आधार पर प्रार्थिया के पड़ोसी गौरव श्यामले को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने 01 नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गुल्लक फोड़कर उसमें रखे 33,000 रुपये आपस में बांट लिए थे, जिनसे उन्होंने नया मोबाइल फोन खरीदा तथा शेष रकम खर्च कर दी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से जप्तशुदा 02 नग मोबाइल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गौरव श्यामले, पिता मुरलीधर श्यामले, उम्र 19 वर्ष, निवासी मदनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
1 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)
विशेष योगदान:
उक्त त्वरित कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल साहू, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर एवं धनराज कुम्भकार की सराहनीय भूमिका रही।














