हजारों की भीड़ के बीच विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह ने काटा केक, जनपद अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार एवं सदस्यों ने मनाया जन्मदिन
चकरभाठा/सकर्रा। भरनी परसदा में क्षेत्रीय विधायक एवं विकास पुरुष जननेता डॉ. धर्मजीत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। जनपद पंचायत तखतपुर की अध्यक्ष श्रीमती माधवी संतोष वस्त्रकार एवं तखतपुर जनपद पंचायत के समस्त जनपद सदस्यों की ओर से विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह से केक कटवाकर जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती कविता महेश यादव, क्षेत्र क्रमांक 13 तखतपुर सहित जनपद पंचायत के अन्य सदस्य एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।














